अक्टूबर 2, 2026 6:24 पूर्वाह्न

printer

कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति पर विदेश मंत्रालय की नजर, आगे के उपचार के लिए अबू धाबी लाया गया

विदेश मंत्रालय ने कहा कि वह भारतीय नागरिक और फ्लाईदुबई की उड़ान के बहादुर पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार करीबी नजर बनाए हुए है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि सऊदी अरब के तबुक स्थित एक अस्पताल में आरंभिक इलाज के बाद, अब उन्हें आगे के उपचार के लिए अबू धाबी स्थानांतरित कर दिया गया है।

संयुक्त अरब अमीरात स्थित भारतीय राजदूत ने अस्पताल में कैप्टन मच्छार से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। इससे पहले, राजदूत उनके परिवार से भी मिले और कैप्टन के स्वास्थ्य और कुशलता के लिए हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

इस मामले में अबू धाबी स्थित भारतीय दूतावास और दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास स्थानीय अधिकारियों के साथ लगातार संपर्क में हैं।

विदेश मंत्रालय ने एक बार फिर कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता और साहस को सलाम किया। मंत्रालय ने पूरी दुनिया में कैप्टन मच्छार के अदम्य साहस के लिए उन्हें मिल रही प्रशंसा और समर्थन के प्रति गहरी सराहना व्यक्त की।