जून 3, 2026 10:02 पूर्वाह्न

printer

एस.ए.एफ.एफ महिला फुटबाल: सेमीफाइनल में भारत और भूटान आमने सामने होंगे

एस.ए.एफ.एफ महिला फुटबाल चैंपियनशिप में आज भारत का सामना सेमीफाइनल में भूटान से होगा। यह मुकाबला गोवा के मडगांव स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में रात 8 बजे खेला जाएगा।

पांच बार की चैंपियन भारतीय टीम ग्रुप-बी में सभी मैच जीतकर शीर्ष पर है। भारत ने अपने अभियान की शुरुआत मालदीव पर 11-0 की बड़ी जीत से की थी, और इसके बाद गत चैंपियन बांग्लादेश को 3-0 से हराया था।