जून 5, 2026 8:20 पूर्वाह्न

printer

आज गुजरात और दमन की यात्रा पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी आज गुजरात के सूरत में सड़क, बिजली और औद्योगिक क्षेत्रों में 18 हजार 800 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। श्री मोदी सबसे पहले हजीरा जाएंगे और औद्योगिक और अवसंरचना परियोजनाओं की समीक्षा करेंगे।

दोपहर में श्री मोदी एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। आज शाम प्रधानमंत्री का दमन दौरे का भी कार्यक्रम है। प्रधानमंत्री वहां लगभग दो हजार 970 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे।