मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार के रूप में 1987 बैच के सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने को मंजूरी दे दी है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने बताया है कि प्रधानमंत्री कार्यालय में श्री कपूर का विस्तारित कार्यकाल इस महीने की 10 तारीख से एक वर्ष की अवधि के लिए प्रभावी होगा।
News On AIR | जून 5, 2026 6:38 पूर्वाह्न
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सलाहकार के रूप में सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी तरुण कपूर का कार्यकाल एक वर्ष बढ़ाने को मंजूरी