मई 15, 2026 5:36 अपराह्न

printer

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने दिल्ली में मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन से मुलाकात की

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने आज नई दिल्ली में ब्रिक्स देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक से अलग मलेशिया के विदेश मंत्री मोहम्मद हसन से मुलाकात की।

सोशल मीडिया पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि बैठक के दौरान उन्होंने दोनों देशों के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा की। बातचीत में इस वर्ष के प्रारंभ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मलेशिया यात्रा के परिणामों पर भी चर्चा हुई।