त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने कहा है कि परिवहन और पुलिस विभाग के विशेष प्रयासों और कार्य योजनाओं से राज्य में सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु दर कम हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों की जान बचाना सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने पीएम-राहत योजना का जिक्र किया। इसके अंतर्गत सड़क हादसे के शिकार लोगों की मदद करने वाले लोगों को 25 हजार रुपये तक का पुरस्कार दिया जाता है। आयुष्मान भारत और मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत डेढ़ लाख रुपये तक का कैशलेस उपचार भी मिलता है।
डॉ. साहा ने आज अगरतला के ए.डी. नगर में पुलिस मैदान में ‘सड़क सुरक्षा कोष’ के अंतर्गत सड़क सुरक्षा से जुड़े उपकरण वितरण कार्यक्रम में यह बात कही।
डॉ. साहा ने सुरक्षित सड़कों और लोगों की आसान सुनिश्चित करने के लिए तकनीक पर आधारित ट्रैफिक नियम लागू करने, सुरक्षा के आधुनिक तरीकों और ट्रैफिक नियमों को सख्ती से लागू करने पर ज़ोर दिया।
इस अवसर पर परिवहन मंत्री सुशांत चौधरी, शहरी विकास सचिव मिलिंद रामटेके और कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक जी.एस. राव भी मौजूद थे।