अक्टूबर 29, 2024 6:52 अपराह्न

printer

कैंसर निरोधक तीन औषधियों की खुदरा दरों में होगी कमी

राष्‍ट्रीय औषध दर निर्धारण प्राधिकरण ने संबंधित विनिर्माताओं को कैंसर निरोधक तीन औषधियों की खुदरा दरों में कमी करने का निर्देश दिया है। वर्ष 2024-25 के केंद्रीय बजट में गई घोषणा के अंतर्गत इन तीन औषधियों को कस्‍टम ड्यूटी से छूट दी गई थी।

 

इस वर्ष जुलाई में वित्त मंत्रालय ने इन तीन औषधियों की कस्‍टम ड्यूटी पूर्ण रूप से खत्‍म करने का नोटिस जारी किया था। राजस्‍व विभाग ने इस महीने की दस तारीख से जीएसटी 12 प्रतिशत से कम करके पांच प्रतिशत कर दिया है।

 

प्राधिकरण ने सभी विनिर्माताओं से कहा है कि वे औषधि डीलरों, राज्‍य औषधि नियंत्रकों और सरकार को इन औषधियों की मूल्‍य सूची जारी करने के लिए कहा है तथा प्राधिकरण को इस बारे में जानकारी दें।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला