प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील के अनुरूप दिल्ली सरकार कल से मेरा भारत मेरा योगदान अभियान शुरू करेगी। दिल्ली सचिवालय में पत्रकारों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इस अभियान के अंतर्गत आवश्यक सेवाओं को छोड़कर दिल्ली सरकार के सभी कार्यालय सप्ताह में दो दिन घर से काम करेंगे।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सरकार निजी क्षेत्र को भी सलाह जारी करेगी कि जहां भी संभव हो, सप्ताह में दो दिन घर से काम करने की नीति अपनाएं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सोमवार को मेट्रो दिवस होगा, जिसमें सभी मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियों को अपने कार्यालयों में आने-जाने के लिए मेट्रो का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।