अगस्त 17, 2026 9:11 पूर्वाह्न

printer

ओडिशा और पश्चिम बंगाल में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी

मौसम विभाग ने आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के गांगेय क्षेत्र में मूसलाधार बारिश के लिए रेड अलर्ट जारी कि‍या है। छत्तीसगढ़, पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के लिए आज बहुत भारी बारिश की नारंगी चेतावनी जारी की गई है। आंध्र प्रदेश, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा और उत्तर पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है।

मौसम विभाग ने आज जम्मू-कश्मीर, बिहार, झारखंड, कर्नाटक और ओडिशा में बिजली और तेज हवाओं के साथ बादल गरजने की संभावना व्‍यक्‍त की है। तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, कराईकल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में भी आज इसी तरह के मौसम की संभावना है। इसके अलावा, मौसम विभाग ने दिल्ली में दोपहर के दौरान एक या दो बार बहुत हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।