अगस्त 17, 2026 12:23 अपराह्न

printer

ओडिशा के चार जिलों के लिए रेड अलर्ट और 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी

बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम और उससे लगे पश्चिम बंगाल, उत्तरी ओडिशा तटों पर बने हवा के कम दबाव के क्षेत्र में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने चार जिलों के लिए रेड अलर्ट और 11 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिसमें उत्तरी ओडिशा के कई स्थानों पर तेज बारिश की आशंका जताई गई है। नदियों में उफान और लाखों लोगों के प्रभावित होने के मद्देनजर राज्य सरकार ने राहत कार्यों को तेज कर दिया है, वहीं मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी आज बाढ़ प्रभावित भद्रक और जाजपुर जिलों का हवाई सर्वेक्षण करेंगे।