रांची में आज भारतीय जनता पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश स्तरीय कार्यशाला आयोजित की। एक महीने तक चलने वाला यह अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा।
इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर सेवा भाव से विभिन्न गतिविधियां करेंगे। कार्यशाला में केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद प्रदीप वर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश सहित पार्टी के पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।
इस अवसर पर भाजपा विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यह अभियान आयोजित किया जा रहा है और इसी की तैयारियों को लेकर यह कार्यशाला आयोजित की गई है।