पंजाब में, जेल विभाग ने आज कैदियों को भाई-बहनों के बीच प्रेम और सम्मान का त्योहार रक्षाबंधन मनाने की अनुमति दी है।
विभाग ने राज्य की सभी जेलों में कैदियों के भाई-बहनों को राखी बांधने की अनुमति दी है।
विभाग ने सुरक्षा सम्बंधी नियमों का ध्यान रखे जाने की पूरी व्यवस्था की है और परिवार के सदस्यों को त्योहार मनाने के लिए सुगम पहुंच प्रदान की है।