नवम्बर 4, 2026 6:34 पूर्वाह्न

printer

युवा ओलिंपिक खेल: राजकुमारी लंचेनबी चानू ने वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रचा

युवा ओलिंपिक खेलों में भारत की राजकुमारी लंचेनबी चानू ने वुशु प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कल सेनेगल के डकार में यह पदक हासिल किया।

चानू ने चांगक्वान मिश्रित वर्ग के फाइनल में 18.39 अंक हासिल किए और तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही वह युवा ओलिंपिक में वुशु में पदक जीतने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। डकार 2026 में पहली बार वुशु को पदक स्पर्धा के रूप में शामिल किया गया है। इस पदक के साथ युवा ओलिंपिक में भारत के कुल पदकों की संख्या तीन हो गई है। भारत ने अब तक एक रजत और दो कांस्य पदक जीते हैं।

इससे पहले कल खुशबू रजकभाई दरजादा ने महिलाओं की 63 किलोग्राम जूडो स्पर्धा में रजत पदक जीता था। वहीं धिनिधि देसिंघु ने महिलाओं की 100 मीटर फ्रीस्टाइल तैराकी में कांस्य पदक हासिल किया। वह युवा ओलिंपिक में तैराकी में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला हैं।