सितम्बर 9, 2026 1:46 अपराह्न

printer

राजस्थान: शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी

राजस्थान में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। मतदान शाम छह बजे तक चलेगा। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच 162 शहरी निकायों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इनमें अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा नगर निगम सहित 27 नगर परिषदें शामिल हैं। बाड़मेर, जैसलमेर, करौली, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और नागौर में भी मतदान हो रहा है। मतदान केंद्रों पर लोग बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे हैं। पहले चरण में पांच हजार 393 वार्डों के लिए 20 हजार 600 से अधिक उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।