सितम्बर 9, 2026 8:52 पूर्वाह्न

printer

राजस्थान: शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान आज

राजस्थान में शहरी स्थानीय निकाय चुनावों के पहले चरण का मतदान आज हो रहा है। मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा। नगर निगमों, नगर परिषदों और नगरपालिकाओं सहित 162 शहरी स्थानीय निकायों के लिए चुनाव हो रहा है। चार नगर परिषदों के छह वार्डों और एक नगर निगम के एक वार्ड में उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा के नगर निगमों के अलावा बाड़मेर, जैसलमेर, करौली, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़ और नागौर सहित कई नगर परिषदों में वोट डाले जा रहे हैं। जयपुर जिले में पहले चरण के लिए 565 मतदान केंद्रों पर 18 शहरी स्थानीय निकायों में मतदान हो रहा है।

पांच हजार तीन 93 वार्डों में 20 हजार छह सौ से अधिक उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। राज्य भर में सात हजार छह सौ से अधिक मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।