ओडिशा में आज से बारिश की गति धीमी होने की संभावना है। हालांकि बंगाल की खाड़ी में सक्रिय निम्न दबाव का असर राज्य के कई हिस्सों में अभी भी महसूस किया जा रहा है। उत्तरी तटीय जिलों में मध्यम बारिश हो सकती है, जबकि हाल ही में हुई बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों पर कड़ी नजर रखी जा रही है। मौसम विभाग ने 16 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य में 30 अगस्त तक बारिश जारी रहने की संभावना है।
News On AIR | अगस्त 25, 2026 10:48 पूर्वाह्न
ओडिशा में बारिश की गति धीमी होने की संभावना, मौसम विभाग ने 16 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया