सितम्बर 20, 2026 2:29 अपराह्न

printer

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, कारईक्काल और तेलंगाना में वर्षा का अनुमान

मौसम विभाग ने आज अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, केरलम, माहे, तमिलनाडु, पुदुच्चेरी, कारईक्काल और तेलंगाना में तेज वर्षा का अनुमान व्यक्त किया है। मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती क्षेत्र, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य प्रदेश, मराठवाड़ा, तेलंगाना और विदर्भ में गरज के साथ बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। छत्तीसगढ़ और अन्य उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भी आज इसी तरह की स्थिति रहने की उम्मीद है। वहीं दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने और अगले दो दिनों तक साफ आसमान रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।