अगस्त 2, 2026 9:34 अपराह्न

printer

केरलम में बारिश की तीव्रता कम, जनजीवन हो रहा सामान्य

केरलम में बारिश की तीव्रता कम हो गई है, जिससे कई जिलों में लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आज 12 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट और दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य के सभी 14 जिलों में कल के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

राज्य सरकार ने कहा कि आज कोई बड़ी अप्रिय घटना नहीं हुई है। हालांकि, राज्य भर में कल से अब तक वर्षा संबंधित घटनाओं में 8 लोगों की मृत्यु हुई है। 5700 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है।मौसम में सुधार के बावजूद, पहाड़ी और नदी तटीय क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

मौसम की स्थिति को देखते हुए, पथानामथिट्टा, कोट्टायम, इडुक्की, त्रिशूर, कोझिकोड, वायनाड, कन्नूर और कासरगोड सहित कई जिलों में शैक्षणिक संस्थान कल बंद रहेंगे। केरलम, कर्नाटक और लक्षद्वीप के मछुआरों को कल तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गई है।