मौसम विभाग ने आंध्र प्रदेश के तटवर्ती क्षेत्रों, कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, तेलंगाना और अंडमान-निकोबार द्वीप समूह में आज तेज बारिश का अनुमान व्यक्त किया है। मध्य महाराष्ट्र, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी और कराईकल में कल तक गरज-चमक और तेज हवा चलने की संभावना है।
मछुआरों को कल तक अंडमान सागर तथा अगले दो दिन तक पूर्वी मध्य और उससे लगे उत्तर-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में न जाने की सलाह दी गई है। दिल्ली में आज आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान है। तापमान 23 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।