अगस्त 25, 2026 11:47 पूर्वाह्न

printer

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त

राष्‍ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली में आज हुई बारिश से जनजीवन अस्‍त-व्‍यस्‍त हुआ। लगातार दूसरे दिन तेज बारिश से कई इलाकों में जलभराव होने के कारण यातायात प्रभावित हुआ। तेज वर्षा के कारण दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान सेवाएं भी प्रभावित हुई हैं। यहां पर आज 18 उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जबकि 146 उड़ाने विलंब से चल रही है। कल भी 26 उड़ाने रद्द हुई थीं और 15 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया था।