सितम्बर 19, 2026 10:12 अपराह्न

printer

सूचना और प्रसारण मंत्रालय के वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार रबींद्र कुमार जेना ने किया आकाशवाणी अहमदाबाद का दौरा

सूचना और प्रसारण मंत्रालय में वरिष्ठ आर्थिक सलाहकार रबींद्र कुमार जेना ने आज आकाशवाणी अहमदाबाद का दौरा किया। उन्होंने स्टूडियो, नियंत्रण कक्ष और अभिलेखागार का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने आकाशवाणी, दूरदर्शन और पत्र सूचना कार्यालय के अधिकारियों के साथ बैठक की।

इस बैठक में उन्होंने स्वच्छता ही सेवा के अंतर्गत किए गए कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के लिए स्वच्छता बहुत महत्वपूर्ण है। इसके साथ ही श्री जेना ने आकाशवाणी परिसर में ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधे भी लगाए।