मई 25, 2026 1:02 अपराह्न

printer

कल नई दिल्ली में होगी क्‍वॉड के विदेश मंत्रियों की बैठक

क्‍वॉड के विदेश मंत्रियों की बैठक कल नई दिल्ली में होगी। इसमें ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग, जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी और अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो हिस्सा लेंगे। विदेश मंत्री एस. जयशंकर बैठक की अध्यक्षता करेंगे।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि बैठक में प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में क्‍वॉड सहयोग को आगे बढ़ाने,पहलों की प्रगति की समीक्षा करने और आपसी चिंता के अन्य अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे। भारत, अमरीका, ऑस्ट्रेलिया और जापान के ‘क्वाड’ समूह का प्रमुख उद्देश्‍य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता कायम रखना है। भारत इस गठबंधन के वर्तमान अध्यक्ष के तौर पर इस बैठक की मेज़बानी कर रहा है।

वर्ष 2024 में अमरीका के विलमिंगटन में आयोजित पिछले क्वाड शिखर सम्मेलन में, इस समूह के शीर्ष नेताओं ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा सहयोग का विस्तार करने के लिए कई बड़े कदमों की घोषणा की थी।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला