मई 22, 2026 10:05 अपराह्न

printer

कतर की वार्ताकार टीम ईरान-अमेरिका तनाव समाप्त करने के राजनयिक प्रयासों के तहत तेहरान पहुंची

अमरीका और ईरान के बीच युद्ध समाप्त करने के राजनयिक प्रयासों के अंतर्गत कतर की एक वार्ताकार टीम तेहरान पहुंच गई है। यह कदम कतर के लिए महत्वपूर्ण है, जिसने संघर्ष में मध्यस्थता से दूरी बनाए रखी थी। ईरान ने युद्ध के दौरान कतर पर मिसाइलों और ड्रोन से हमला किया था। कतर ने पहले गज़ा युद्ध और अन्य अंतरराष्ट्रीय विवादों में महत्वपूर्ण मध्यस्थ की भूमिका निभाई थी।

स्वीडन में नैटो विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा कि ईरान के साथ अप्रत्यक्ष वार्ता में कुछ प्रगति हुई है। श्री रुबियो ने स्‍पष्‍ट किया कि ईरान द्वारा होर्मुज जलडमरूमध्य में टोल प्रणाली लागू करने का कोई भी प्रयास पूरी तरह से अस्वीकार्य और अवैध है। उन्होंने कहा कि अमरीका इस तरह की किसी भी व्यवस्था को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद का प्रस्ताव पारित कराने का प्रयास कर रहा है।