अगस्त 18, 2026 12:15 अपराह्न

printer

पंजाब में 18 से 30 वर्ष के युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य समस्याएं चिंता का विषय

पंजाब में, विशेषरूप से 18 से 30 आयु वर्ग के कई युवा मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का सामना कर रहे हैं। ईलाज के बारे में जागरूकता की कमी और ईलाज खर्च को लेकर चिंताएं मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान में अतिरिक्त बाधाएं पैदा कर रही हैं।
 
राज्य स्वास्थ्य एजेंसी के आंकड़ों के अनुसार, मानसिक स्वास्थ्य स्थितियों में मादक पदार्थों के सेवन से जुड़े मानसिक और व्यवहार संबंधी विकार, तंत्रिका और तनाव संबंधी विकार और शारीरिक तथा भौतिक कारकों से जुड़े व्यवहार संबंधी सिंड्रोम शामिल हैं।
 
स्वास्थ्य तथा परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि राज्य सरकार ऐसे व्यक्तियों को पेशेवर सहायता प्रदान करने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और राज्य द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सेहत योजना के माध्यम से मुफ्त उपचार भी प्रदान कर रही है।