अगस्त 2, 2026 2:13 अपराह्न

printer

पंजाब: हजारों छात्रों ने आज ‘नशा-मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ में भाग लिया

पंजाब के सात शिक्षा संस्थानों के हजारों छात्रों ने आज ‘नशा-मुक्त युवा विकसित भारत संकल्प अभियान’ में भाग लिया। उन्होंने नशा-मुक्त भारत निर्माण के संकल्प को समाज की सामूहिक जिम्मेदारी बताया।

मोहाली स्थित चंडीगढ़ विश्वविद्यालय में, छात्रों को नशा न करने और दूसरों को भी नशे की लत से बाहर निकालने में सहयोग देने की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रम में भागीदारी की।