पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण 2026 के तहत सभी 117 विधानसभा क्षेत्रों में घर-घर जाकर की गई गणना के दौरान गणना प्रपत्रों का 100 प्रतिशत डिजिटलीकरण पूरा हो गया है।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी, अनिंदिता मित्रा ने कहा कि यह कार्य की समय सीमा से एक दिन पहले ही पूरा कर लिया गया है।
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों, ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों और विधानसभा क्षेत्रों के संपूर्ण चुनाव तंत्र के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।