अगस्त 19, 2026 8:00 पूर्वाह्न

printer

पंजाब पुलिस ने मलेशिया से कुख्यात गिरोह के आरोपियों को भारत लाने में सफलता हासिल की

पंजाब पुलिस ने केंद्रीय एजेंसियों के साथ तालमेल से मलेशिया से एक कुख्यात गिरोह के तीन आरोपियों को भारत लाने में सफलता हासिल की है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक- गौरव यादव ने बताया कि इन आरोपियों के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई से संबंध थे।

पुलिस को हत्या, जबरन वसूली, विस्फोटक रखने तथा हाल में लुधियाना में हैंड ग्रेनेड विस्फोट की साजिश से जुड़े कई मामलों में इनकी तलाश थी।

जसप्रीत सिंह, अजय सिंह और पवनदीप सिंह को आज नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पहुंचते ही गिरफ्तार कर लिया गया।