सितम्बर 22, 2026 8:59 पूर्वाह्न

printer

गुजरात के केवड़िया में 72वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

भारतीय सिनेमा में एक नये अध्‍याय की शुरूआत करते हुए राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु आज शाम गुजरात के केवड़िया में एकता नगर में ऐतिहासिक 72वें राष्‍ट्रीय फिल्‍म पुरस्‍कार प्रदान करेंगी। 1954 में शुरू किये गये यह पुरस्‍कार भारत के सिनेमा जगत के शीर्ष सम्‍मानों में गिने जाते हैं और फीचर फिल्‍म, गैर फीचर फिल्‍म तथा सिनेमा लेखन समेत विभिन्‍न श्रेणियों में कलात्‍मक और तकनीकी उत्‍कृष्‍टता के लिए दिये जाते हैं।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय की एक नई नीति के रूप में यह पुरस्‍कार राष्‍ट्रीय राजधानी के बाहर दिये जा रहे हैं। एकता नगर में आयोजित समारोह में एक भारत श्रेष्‍ठ भारत को दर्शाते हुए देशभर से सिनेमा से जुडी प्रतिभाएं भाग लेंगी। राष्‍ट्रपति वरिष्‍ठ फिल्‍म अभिनेता अनंत नाग को भी वर्ष 2024 का दादा साहेब फालके पुरस्‍कार प्रदान करेंगी।