नवम्बर 26, 2026 6:53 पूर्वाह्न

printer

संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा- जेईई (मेन) के पहले सत्र के लिए पंजीकरण कराने का आज अंतिम दिन

संयुक्‍त प्रवेश परीक्षा – जेईई (मेन) के पहले सत्र के लिए पंजीकरण कराने का आज अंतिम दिन है, जिसमें विलंब शुल्क भी शामिल है। राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए जानकारी दी है कि कल तक 15 लाख 73 हजार 18 पंजीकरण फॉर्म जमा किए जा चुके थे, जिनमें से 13 लाख 96 हजार 7 उम्मीदवारों ने सफलतापूर्वक अपनी फीस का भी भुगतान कर दिया है।