सितम्बर 22, 2026 8:15 पूर्वाह्न

printer

आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज बारिश का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना गहरा दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटे में और मजबूत होकर बहुत गहरे दबाव में बदल सकता है। इसके प्रभाव से आज तटीय आंध्र प्रदेश और ओडिशा में तेज बारिश हो सकती है।

झारखंड, कर्नाटक, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्रों, असम और मेघालय में भी भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों के दौरान अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, पुद्दुचेरी, तेलंगाना, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाएं चलने की चेतावनी दी है।