सितम्बर 22, 2026 10:29 पूर्वाह्न

printer

उत्तर प्रदेश सरकार ने किया 34 आई.ए.एस. अधिकारियों का तबादला

उत्तर प्रदेश सरकार ने कल देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 34 आई.ए.एस. अधिकारियों का तबादला किया है। इनमें 14 जिलों के जिलाधिकारी भी बदले गए हैं। तबादला आदेश के अनुसार, कई वरिष्ठ अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं और जिला प्रशासन में भी बदलाव किया गया है।

नए जिलाधिकारी जिन जिलों में नियुक्त किए गए हैं, उनमें हरदोई, मुरादाबाद, एटा, अमेठी, कुशीनगर, कानपुर नगर, संत कबीर नगर, पीलीभीत, बलिया, बागपत, महोबा, बिजनौर, हाथरस और हमीरपुर शामिल हैं। सरकार के इस फेरबदल को राज्य की नौकरशाही में महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है। इसमें वरिष्ठ आई.ए.एस. अधिकारियों के साथ-साथ जिला स्तर के अधिकारियों को भी नई तैनाती दी गई है।