सितम्बर 22, 2026 10:47 पूर्वाह्न

printer

भारत ऊर्जा, जल और महत्वपूर्ण खनिजों पर चार सर्वसम्मत प्रस्तावों को अपनाने में जी20 देशों के साथ शामिल

भारत घरेलू ऊर्जा उपलब्धता, बुनियादी ढांचे की मंजूरी, जल के पुर्नपयोग और महत्वपूर्ण खनिजों की सुरक्षित आपूर्ति श्रृंखलाओं से संबंधित चार सर्वसम्मत प्रस्तावों को अपनाने में जी20 के अन्‍य देशों के साथ शामिल हो गया है। यह प्रस्ताव अमरीका में टेक्सास के ह्यूस्टन में व्हाइट हाउस नेशनल एनर्जी डोमिनेंस काउंसिल, ऊर्जा और गृह विभाग और पर्यावरण संरक्षण एजेंसी द्वारा आयोजित तीन दिन की बैठक में पारित किए गए।

बैठक में घरों के लिए, एलपीजी जैसे विकल्पों का समर्थन किया गया, जिससे विकासशील देशों को खाना पकाने के स्वच्छ ईंधन की ओर बढ़ने में मदद मिल सके। उन्होंने ऊर्जा की बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी परियोजनाओं के लिए सरकारी अनुमति प्रक्रियाओं को तेज और अधिक कार्यकुशल बनाने का भी आह्वान किया। इसके अलावा प्रतिभागी देशों ने कृषि, विनिर्माण और सामुदायिक क्षेत्रों में पानी की गुणवत्ता के आधार पर स्वैच्छिक जल पुनर्चक्रण पहल शुरू की। अंत में, सदस्य देशों ने साझा डेटा, नवाचार और संयुक्त निवेश के माध्यम से महत्वपूर्ण खनिजों की आपूर्ति श्रृंखलाओं को सुरक्षित और विविधतापूर्ण बनाने के लिए स्वेच्छा से मिलकर काम करने पर सहमति व्यक्त की।