मई 20, 2026 1:41 अपराह्न

printer

पंजाब पुलिस ने दुबई स्थित एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

पंजाब पुलिस ने दुबई स्थित एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है, जो सीमावर्ती राज्य पंजाब और राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मादक पदार्थों की तस्करी के लिए अबू धाबी से काम कर रहा था। इस अभियान को अंजाम देने वाले अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस 14 किलोग्राम मादक पदार्थों के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों में से एक हाल ही में दुबई से लौटा था, जहाँ कथित तौर पर उसे प्रशिक्षण दिया गया था और पंजाब के विभिन्न जिलों में मादक पदार्थों की आपूर्ति का काम सौंपा गया था। आगे की जाँच जारी है।