पंजाब पुलिस के गैंगस्टर-रोधी कार्यबल- एजीटीएफ और देश छोड़कर भागे लोगों की निगरानी और प्रत्यर्पण की शाखा- ओ.एफ.टी.ई.सी. ने केंद्रीय एजेंसियों के समन्वय से फरार अपराधी अमृतपाल सिंह उर्फ अमृत दलम को मोल्दोवा गणराज्य से भारत प्रत्यर्पित कराने में सफलता हासिल की है।
गैंगस्टर-रोधी कार्यबल के पुलिस अधीक्षक बिक्रमजीत सिंह बराड़ के नेतृत्व में पंजाब पुलिस की चार सदस्यीय टीम आज सुबह उसे भारत लेकर आई। आरोपी हत्या, हत्या के प्रयास, गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम-यूएपीए, शस्त्र अधिनियम और मादक पदार्थों से जुड़े कई मामलों में वांछित था।