मई 22, 2026 11:13 पूर्वाह्न

printer

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पठानकोट निवासी को गिरफ़्तार किया

पंजाब पुलिस ने पठानकोट-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग संख्‍या 44 पर इंटरनेट से जुड़े सीसीटीवी कैमरे लगाकर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में पठानकोट निवासी को गिरफ्तार किया है। पठानकोट के वरिष्‍ठ पुलिस अधीक्षक दलजिंदर सिंह ढिल्लों ने बताया कि प्रारंभिक जांच के अनुसार, आरोपी बलजीत सिंह ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक पुल के पास सीसीटीवी कैमरा लगाया था। उन्‍होंने कहा कि आरोपी का मकसद सेना और अर्धसैनिक बलों की गतिविधियों पर नजर रखना था।

इसकी लाइव फीड पाकिस्तान में आईएसआई के जासूसी को साझा की जाती थी। पिछले महीने भी पुलिस ने पाकिस्तान के आईएसआई समर्थित दो जासूसी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था। यह जासूस संवेदनशील सैन्य ठिकानों की लाइव फीड पाकिस्तान भेजने के लिए उच्च तकनीक वाले सौर ऊर्जा से चलने वाले सीसीटीवी कैमरों का इस्तेमाल कर रहे थे।