अक्टूबर 13, 2026 1:59 अपराह्न

printer

पंजाब: कथित तौर पर मादक पदार्थ बेचने का विरोध करने पर परविंदर सिंह झोटा की गोली मार कर हत्या

पंजाब के मानसा में आज एक दवा विक्रेता ने कथित तौर पर परविंदर सिंह झोटा की गोली मारकर हत्या कर दी। परविंदर दवा विक्रेता की दुकान पर कथित रूप से मादक पदार्थ बेचने का विरोध करने के लिए गए थे। बहस के दौरान, दवा विक्रेता ने उन पर गोली चला दी। उन्हें तीन गोलियां लगीं। उन्हें सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भाजपा, शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने घटना की निंदा की है और बिगड़ती कानून व्यवस्था के लिए राज्य सरकार को जिम्मेदार ठहराया है।

इस बीच, मानसा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव चौधरी ने कहा है कि हत्यारे को शीघ्र गिरफ्तार करने के लिए विशेष दल गठित किया गया है।