अगस्त 15, 2026 11:39 पूर्वाह्न

printer

पंजाब में 80वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फिरोजपुर में तिरंगा फहराया

पंजाब में स्‍वतंत्रता दिवस हर्षोल्‍लास के साथ मनाया गया। मुख्‍य समारोह सीमावर्ती जिले फिरोज़पुर में हुआ जहां मुख्‍यमंत्री भगवंत सिंह मान ने राष्‍ट्र ध्‍वज फहराया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर राज्‍य के कई सराकरी विभागों की झांकियां भी प्रदर्शित की गईं।

इससे पहले, श्री भगवंत मान ने जिले के हुसैनीवाला स्थित शहीद भगत सिंह, राजगुरू और सुखदेव के समाधि‍ – स्‍थल पर पुष्‍पांजलि अर्पित की।

राजधानी चंडीगढ़ में, पंजाब के राज्‍यपाल गुलाबचंद कटारिया ने तिरंगा फहराया।