पंजाब में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत घर-घर जाकर गणना का चरण सफलतापूर्वक पूरा हो गया है। इस दौरान एक करोड़ 94 लाख से अधिक लोगों ने अपने गणना फॉर्म जमा किए हैं। हालांकि, 20 लाख से अधिक मतदाताओं के फॉर्म एकत्र नहीं किए जा सके।
यह जानकारी राज्य की मुख्य चुनाव अधिकारी अनिंदिता मित्रा ने कल चंडीगढ़ में एक संवाददाता सम्मेलन में दी।
उन्होंने कहा कि जिन पात्र मतदाताओं का नाम प्रारूप मतदाता सूची में छूट गये हैं, वे 13 अगस्त से 12 सितंबर तक फॉर्म-6 भरकर ऑनलाइन या ऑफलाइन दावा प्रस्तुत कर सकते हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम नहीं हटाया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 12 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।