पंजाब में, कपूरथला जेल की एक बैरक में कैदियों ने कल देर रात कथित तौर पर हंगामा किया और जेल के कुछ बुनियादी ढांचे को नुकसान पहुंचाया। यह घटना कैदियों और विचाराधीन कैदियों के बीच झड़प के बाद हुई। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति को काबू में करने के लिए पुलिस बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। इस बीच जेल और उसके आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
जालंधर मंडल के उप-महानिरीक्षक नवीन सिंगला ने आकाशवाणी समाचार से बात करते हुए बताया कि स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। कुछ कैदियों ने जेल की छत पर चढ़कर अपने निजी सामान में आग लगा दी थी। इस घटना में किसी भी पुलिसकर्मी को चोट नहीं आई है। उन्होंने बताया कि इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है।