सितम्बर 9, 2026 1:41 अपराह्न

printer

पुदुच्‍चेरी: तट्टनचावडी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू

पुदुच्‍चेरी में तट्टनचावडी विधानसभा सीट के उपचुनाव के लिए आज नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। जिला कलेक्टर और रिटर्निंग ऑफिसर कुलोथुंगन ने बताया कि उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक रिटर्निंग ऑफिसर के कार्यालय में नामांकन दाखिल कर सकते हैं।

नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर है। नामांकन पत्रों की जांच 17 सितंबर को होगी, जबकि 19 सितंबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे।

इस सीट पर 6 अक्टूबर को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी।
श्री कुलोथुंगन ने बताया कि निर्वाचन क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू हो गई है। क्षेत्र में बैनर, होर्डिंग और पोस्टर हटाने का काम जारी है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें तैयार हैं और उनकी पहली स्तर की जांच का काम जारी है।