पुडुचेरी के उप-राज्यपाल के. कैलाशनाथन ने नशा-मुक्त भारत के लिए युवाओं से राष्ट्रीय अभियान का नेतृत्व करने की अपील की है। आज पुडुचेरी विश्वविद्यालय में एक कार्यक्रम में उन्होंने युवाओं से इस अभियान का दूत बनकर जागरूकता प्रसार में सहयोग का आह्वान किया।
कार्यक्रम में, नशामुक्त भारत अभियान के उद्घाटन मौके पर प्रधानमंत्री के भाषण का सीधा प्रसारण किया गया। उप-राज्यपाल ने विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री एन. रंगासामी, पांडिेचेरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर पी. प्रकाश बाबू और मुख्य सचिव डाक्टर शरत चौहान भी मौजूद थे।