पुद्दुचेरी में ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के वरिष्ठ विधायक ए. अंबालगन को 16वीं विधानसभा का अस्थायी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर ये नियुक्ति की है। श्री अंबालगन पुद्दुचेरी में ऑल इंडिया अन्ना डीएमके के प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और औपलम से विधायक हैं।
विधानसभा के अस्थायी अध्यक्ष के रूप में औपचारिक पदभार ग्रहण करने के बाद श्री ए. अंबालगन विधानसभा में नवनिर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाएंगे। हालांकि मुख्यमंत्री और दो मंत्रियों ने बुधवार को शपथ ग्रहण कर ली थी। एनडीए को अभी तीन कैबिनेट पदों तथा विधानसभा अध्यक्ष, उपाध्यक्षक और सरकारी सचेतक के पदों के उम्मीदवारों के नामों को अंतिम रूप देना बाकी है।