फ्रांस में महंगाई और शिक्षा के बढ़ते खर्च को लेकर लगातार तीसरे सप्ताहांत विरोध प्रदर्शन होने की आशंका है। पूरे यूरोप में युवाओं के नेतृत्व में हो रहे प्रदर्शनों को देखते हुए 70 हजार पुलिस अधिकारियों और पुलिस बल को तैनात किया गया है। फ्रांस के गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने विशेष रूप से हैलोवीन के बाद अशांति की आशंका जताई है। अधिकारियों ने पेरिस में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी है और पहले जैसी हिंसा न हो इसलिए सिटी सेंटर से दूर अन्य मार्गों पर प्रदर्शन करने को कहा गया है।
जर्मनी में, बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, जलवायु संरक्षण और किफायती जीवन स्तर की मांग को लेकर देश भर के 30 शहरों में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया गया है। बर्लिन में व्यवस्था कायम रखने के लिए संघीय पुलिस और अन्य क्षेत्रों की टुकड़ियों सहित लगभग डेढ़ हजार पुलिस अधिकारियों को तैनात किया गया है।
स्पेन में, बार्सिलोना में प्रदर्शनकारियों के एकत्र होने की अपील के बाद कैटलन पुलिस किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार है। पिछले शनिवार को शहर में हुए दंगों में लगभग 130 गिरफ्तारियां हुईं।
मिलान, ट्यूरिन और बोलोग्ना में हुई झड़पों के बाद इटली की पुलिस भी सचेत हो गई है।