प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज पत्रकार पायल मेहता के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने उन्हें मेहनती पत्रकार बताते हुए कहा कि वे जमीनी मुद्दों से गहराई से जुड़ी थीं और राष्ट्रीय मुद्दों की व्यापक समझ के साथ रिपोर्टिंग करती थीं।
श्री मोदी ने कहा कि पत्रकारिता के अलावा, पायल मेहता लोगों के प्रति अपने स्नेह और आत्मीयता के लिए भी याद की जाएंगी। उन्होंने पायल मेहता के परिवार, मित्रों और सहयोगियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से उन्हें इस कठिन समय में शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।