सितम्बर 19, 2026 10:21 अपराह्न

printer

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा ज़िले में हुई दुर्घटना पर जताया दुख

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा ज़िले में सड़क दुर्घटना में मृतकों के प्रति दुख व्‍यक्‍त किया है। राष्ट्रपति मुर्मु ने सोशल मीडिया पोस्ट के ज़रिए पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख प्रकट किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

श्री मोदी ने प्रत्‍येक मृतक के निकट परिजन को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। घायलों को 50 हज़ार रुपये की राशि दी जाएगी।

आज मध्य प्रदेश के आगर मालवा ज़िले में श्रद्धालुओं से भरी कार बारिश के पानी के तेज़ बहाव में बह गई। इस दुर्घटना में तीन बच्चों, दो महिलाओं और तीन पुरुषों सहित आठ लोगों की मौत हो गई।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला