मई 18, 2026 12:38 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में हुई दुर्घटना पर शोक जताया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी हादसे में हुई जान-माल की हानि पर शोक व्यक्त किया है। सोशल मीडिया पोस्ट में श्री मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हज़ार रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की।