प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल सिस्टम को सकारात्मक सुशासन का एक अच्छा उदाहरण बताया। उन्होंने परियोजना को समय पर पूरा करने और गुणवत्तापूर्ण सार्वजनिक सेवा प्रदान करने के लिए इसकी सराहना की। प्रधानमंत्री ने बताया कि इस कॉरिडोर पर रेलगाडि़यां 160 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही हैं, जो एक समय देश में अकल्पनीय था। उन्होंने परियोजनाओं को समय पर पूरा करने के महत्व पर बल देते हुए कहा कि जो परियोजना शुरू हो, उसे समय पर पूरा किया जाना चाहिए और लोगों को मिलने वाली सेवा भी समय की कसौटी पर खरी उतरनी चाहिए। इस कॉरिडोर पर परिचालन की शुरुआत 21 अक्टूबर 2023 को साहिबाबाद से दुहाई डिपो के बीच 17 किलोमीटर लंबे सेक्शन के उद्घाटन के साथ हुई थी।
News On AIR | अगस्त 22, 2026 6:40 अपराह्न
प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली-मेरठ नमो भारत रैपिड रेल सिस्टम को सकारात्मक सुशासन का एक अच्छा उदाहरण बताया