मई 21, 2026 9:42 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी के पांच देशों के दौरे से समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दुनिया भारत को एक भरोसेमंद साझेदार के रूप में देख रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पांच देशों के दौरे के बारे में आज नई दिल्ली में संवाददाताओं को संबोधित करते हुए श्री गोयल ने कहा कि इस यात्रा से समाज के हर वर्ग को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा दर्शाता है कि भारत वैश्विक मंच पर मजबूती से खड़ा है। श्री गोयल ने बताया कि पांच देशों की यात्रा के दौरान 57 महत्वपूर्ण समझौतों पर हस्ताक्षर किए गए, इसमें  भारत में 75 से 100 अरब डॉलर के निवेश की संयुक्त अरब अमीरात की प्रतिबद्धता भी शामिल है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की नकारात्मक राजनीति के कारण लोग चुनावों में कांग्रेस को नकार रहे हैं।