प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने पांच देशों के दौरे के तहत कल स्वीडन जाएंगे। भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन के उद्घाटन के लिए वर्ष 2018 में स्वीडन की यात्रा के बाद यह उनकी दूसरी नॉर्डिक यात्रा होगी।
स्वीडन के औद्योगिक केंद्र गोथेनबर्ग की यात्रा से भारत और स्वीडन के बीच द्विपक्षीय संबंधों विशेष रूप से व्यापार, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी जैसे उभरते और उच्च-प्रौद्योगिकी क्षेत्रों में और मजबूती मिलने की उम्मीद है।
आकाशवाणी से विशेष बातचीत में स्वीडन में भारत के राजदूत श्री अनुराग भूषण ने इस यात्रा के महत्व का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि इससे दोनों देशों के बीच सहयोग और नवाचार के नए द्वार खुलेंगे।