अक्टूबर 9, 2026 10:36 अपराह्न

printer

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली में सुशासन पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का लेख साझा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का एक लेख साझा किया जिसमें मुख्‍यमंत्री ने दिल्ली में सुशासन के लिए महत्वपूर्ण सूत्र बताए हैं। लेख में प्रधानमंत्री  मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन का उल्‍लेख किया गया है जो सेवा और भविष्य की आकांक्षाओं को साकार करने के संकल्प के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सोशल मीडिया पर इस लेख को साझा करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसमें विकसित दिल्ली के निर्माण पर जोर दिया गया है, जो दिल्‍लीवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करे और 2047 तक विकसित भारत के राष्ट्रीय लक्ष्य में योगदान दे सके।